सिकन्दरपुर (बलिया) मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा सोमवार की शाम पुरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च सिकन्दरपुर बस स्टेशन चौराहे से शुरु होकर जल्पा चौक, गंधी मुहल्ला, चाँदनी चौक,डोमनपुरा भीखपुरा होते हुए चतुर्भुज नाथ मंदिर, हास्पिटल रोड मिल्की मुहल्ला होते हुए बस स्टेशन चौराहा पर पहुँच समाप्त हुआ।
इस फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली एसडीएम सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी, चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के साथ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।

