वाराणसी (व्यूरो) - 22 सितम्बर -- दहेज की मांग पुरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता को मारने पीटने के साथ ही बिजली का करंट दे देकर यातनाएं दी गई । विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ने पति सहित चार लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने का आदेश बड़ागॉव पुलिस को दिया है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
बड़ागॉव थानाक्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव की पुत्री साधना की शादी ८ दिसम्बर २०१५ में इसी थानाक्षेत्र के चक्का गांव निवासी बाबुराम यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव के साथ हुई थी शादी के समय मायके वालों ने दहेज में डेढ़ लाख रूपया नगद सहित सामर्थ्य वश घर गृहस्थी का सामान दिया था इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज में और तीन लाख रूपया नगद की मांग करने लगे विवाहिता द्वारा इतना पैसा देने में असमर्थता व्यक्त करने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे आयेदिन प्रताड़ित करने लगे यहां तक की उसे बिजली के करंट से शाक देकर भी प्रताड़ित किया गया । किसी तरह मायके आने के बाद विवाहिता ने ५ सितम्बर २०१८ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया था । प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिसपर बड़ागॉव पुलिस ने पति ,ससुर ,सास संतरा देवी एवं ननद निशा यादव के विरूद्ध धारा ३२३,४९८ए एवं ३/४ डी पी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

