इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पाकिस्तान में एक पिता और चाचा ने मिलकर एक 18 साल की लड़की का उसके 21 वर्षीय प्रेमी के साथ सिर कलम कर दिया, पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग की घटना करार दिया है, डॉन समाचार ने पुलिस के हवाले से कहा कि घटना एट्टोंक जिले के छोटे से गांव की है जब युवक लड़की से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था युवक के पहुंचने के तुरंत बाद लड़की के पिता मसूद और उसके चाचा वाहिद आ गए और उसके बाद दोनों को रस्सियों में बाध कर धारदार हथियार से दोनों का सिर कलम कर दिया, पाकिस्तान के पुलिस ने कहा कि दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयोग हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है साथ ही डबल मर्डर का केस भी दर्ज किया जा चुका है
बता दें कि पाकिस्तान में 1 साल पहले ऑनर किलिंग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है और ऑनर किलिंग की घटनाओं में ज्यादातर महिलाएं शिकार होती हैं अक्टूबर 2016 से जून के बीच पाकिस्तान में 280 मामले सामने आए हैं, कानून में ऑनर किलिंग के आरोपियों के लिए उम्र कैद का प्रावधान है लेकिन कई बार दोषी हत्या की कोई और वजह बता कर साफ साफ बच जाते हैं।

