बलिया (ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता शिविर बलिया मे गुरुवार को आये सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को जनपद की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबन्ध मे कांग्रेसी जनों ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा।
इस ज्ञापन मे पहली मांग -पुर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया जनपद से जोड़ने, बहेरी (कटहल नाला) की धवस्त पुल को पुनर्निर्माण कराने, बलिया से बक्सर को जोड़ने वाली गंगा पर ५ साल से बन्द हुए पुल का कार्य कराने, राजधानी मार्ग को सागरपाली से फेफना तक दुरूस्त कराने व बैरिया विधानसभा के दुवे छपरा रिंगबाँध को पक्का बनाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की।
ज्ञापन देने के मौके पर कांग्रेस के युवा महासचिव (उ०प्र०) जैनेन्द्र पाण्डेय (मिन्टू), सागर सिंह राहुल (नगर अध्यक्ष) प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता लोकेश्वर पाण्डेय

