Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जमीनी विवाद में खूब चटकी लाठियां,15 लोग घायल


सहतवार (बलिया)  शनिवार की देर शायं क्षेत्र के ग्राम सभा खोरौली के पुरवा ( छोटकी खोरौली) मे जमीनी विवाद मे चले लाठी, डण्डे, बल्लम से हुयी मारपीट मे दोनो तरफ के लगभग 15 लोग घायल हो गये। दोनो तरफ से तहरीर सहतवार थाने मे दे दी गयी है, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। 
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के छोटकी खोरौली निवासी सत्यरामवर्मा व संजय वर्मा मे जमीन सम्बन्धी आपसी विवाद पिछले कई दिनो से चल रहा था। शनिवार को सायं 5 बजे के करीब लेखपाल व कानूनगो जमीन को नापकर बटवारा करने पहुँचे । इसी बीच सत्यराम वर्मा व संजय मे जमीन बँटवारे को लेकर तू तू मै मै होने लगा, बात बढते बढते मारपीट मे बदल गयी, जिसमे दोनो पक्ष के 15 लोग घायल हो गये।
सत्यरामवर्मा वर्मा ने तहरीर मे लिखा है कि संजय वर्मा से जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार के शाम  को लेखपाल कानूनगो जमीन नापने को आये । इसी बीच संजय वर्मा के परिवार के लोग तू तू मै मै करने लगे और लाठी बल्लम से मारने लगे। जिसमे मुशाफिर 45 वर्ष, श्री भगवान 50वर्ष, गौरीशंकर 60वर्ष, जितेन्द्र 30वर्ष, सत्यराम वर्मा 50 वर्ष, दुर्गेश 22वर्ष, शिवकुमारी 45वर्ष, कमलावती 35 वर्ष गम्भीर रुप से घायल हो गये। वही संजय ने पुलिस को तहरीर दी है कि जमीन सम्बन्धी विवाद मे सत्यराम वर्मा के पक्ष के लोग मारपीट कर संजय 40 वर्ष, सरल42 वर्ष, अक्षयलाल 45 वर्ष, सत्यनारायण 42वर्ष, राजनारायण 45वर्ष, पूनम 41वर्ष व कलावती 50 वर्ष को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---