Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस


वाराणसी (व्यूरो) - 26 सितंबर। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के सभागार मे " विश्व फार्मेसिस्ट दिवस " राजकीय फार्मेसिस्ट महासंघ उतर प्रदेश जनपद वाराणसी के तत्वावधान मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाo राम अवतार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डाo शैलेन्द्र कुमार सिंह जी एव डाo जे. के. सिंह जिलाध्यक्ष फार्मेसिस्ट संघ उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम का थीम था " फार्मेसिस्ट आर योर मेडिसिन एक्सपर्ट " इस कार्यक्रम मे होम्योपैथी, आयुर्वेदिक व ऐलोपैथिक सभी विधाओं के फामेसिसट उपस्थित रहे  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाo शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आज मुझे बड़ा फक्र महसूस हो रहा कि हम फार्मेसिस्टो की जगह लोगों के दिलो मे बनती जा रही है क्योंकि चिकित्साधिकारी तो मरीज को दो या तीन मिनट देखकर परचे पर दवा लिख देते है लेकिन उस परचे पर सही दवा देना और मरीज को सही तरीके से खाने के लिए समझाना वो एक फार्मेसिस्ट ही करता है उन्होंने बताया कि सर्वे मे एक आंकडे बताते है कि आज मरीज दवाईयाँ तो खाते है लेकिन दवाओं का गलत डोज होने से लोगो की मरने की तादात ज्यादा हो रही है उनहोंने कहा कि हम सभी को यह संदेश जन जन तक पहुंचाना है कि फार्मेसिस्ट ही दवाईयो का सही डोज व इस्तेमाल करना बता सकता है न कि चिकित्सक ।डाo राम अवतार गुप्ता ने अपने संबोधन मे कहा कि फार्मेसिस्ट आज रीढ की हड्डी के समान है बगैर फार्मेसिस्ट के चिकित्सक पंगु के समान होता है, राजकीय फार्मेसिस्ट महासंघ के जिला अध्यक्ष डा. आर. के. सिंह जी ने आये हुए अतिथियो को स्मृति चिह्न व माल्यार्पण कर  सम्मानित किया । 
इस मौके पर डा. जे.एस. उपाध्याय , डा. फारूख , अभिजीत श्रीवास्तव, शिव प्रसाद ,रविंद्र शुक्ला, राजू बाबू , अनिल राय, विमलेश तिवारी, जय प्रकाश , अंजनी त्रिपाठी ,बसंत लाल मिश्रा इत्यादि फार्मेसिस्ट फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला वारसी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---