Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: ज्ञानकुंज एकेडमी मे धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के बंसी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में आज डॉ राधाकृष्णन की जयंती के रूप में शिक्षक दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ गोपाल कृष्ण गुप्त एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन चंद्र गुप्त ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ, ज्ञानकुंज एकेडमी की संगीत टीम ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना और अतिथियों का अभिनंदन स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ गोपाल कृष्ण गुप्त जो सिकंदरपुर के महाविद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापक रहे हैं वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ मोहन चंद्रगुप्त अपराध निरोधक इकाई के तहसील बेल्थरा रोड के महामंत्री हैं विद्यालय के प्रबंधक और अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र सिंह और ज्योति स्वरूप पांडे ने मुख्य अतिथि डॉ गोपाल जी को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया वही डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने डॉ मोहन चंद्र गुप्त जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए वहीं प्रबंधक महोदय ने छात्रों को शिक्षक और शिक्षा के महत्व को बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
विद्यालय के 11वीं और 12वीं के छात्रों ने अपने से नीचे कक्षा प्रथम से ग्यारहवीं तक के छात्रों को शिक्षक बनकर अध्यापन कार्य किए और शिक्षकों ने छात्रों को प्रेरणा मार्ग दर्शक बनकर छात्रों की गतिविधियां को आज सुचारु रुप से संचालित किया गया वहीं विद्यालय के छात्रों द्वारा संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई और विद्यालय के प्रबंधक के रूप में शाहिद जमाल और प्रधानाचार्य के रूप में दीपिका नवल ने आज विद्यालय के पठन पाठन को अपने सहकक्षी छात्रों के माध्यम से नेतृत्व किया वहीं छात्रों ने अपने शिक्षकों के साथ आज म्यूजिकल चेयर और KBC तथा Task के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खेलों द्वारा आज शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने कार्यक्रम को सफल संपादित करने और छात्रों को विभिन्न कौशलों में उनकी प्रतिभा को देखकर उन्हें प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह, प्रियंका, नीरज उपाध्याय, दिलीप पांडे, राकेश पांडे, सुनील गुप्ता आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---