Left Post

Type Here to Get Search Results !

यातायात निरीक्षक से गाली-गलौज के बाद वायरलेस सेट व मोबाइल लेकर भाग रहे दबंगो को पुलिस ने धर दबोचा


वाराणसी (व्यूरो) - 15 सितंबर। यातायात विभाग के निरीक्षक  वीरेंद्र कुमार दुबे अपनी पूरी टीम के साथ कैण्ट इंग्लिशिया लाइन पर जाम छुड़ा रहे थे तभी एक Scorpio चालक जोकि प्रेशर हारन बजाते हुये जा रहे थे तभी  ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवानों ने गाड़ी के डाइवर को कहां गाड़ी साइड लगाओ और अपना कागज चेक कराओ तभी Scorpio में सवार दबंगों ने पुलिस से अशब्द भाषाओ  का प्रयोग करने लगे जिसके कारण यातायात पुलिस टीम ने उस गाड़ी को किनारे करवाया और गाड़ी का पेपर चेक कराने को कहा तभी Scorpio सवार दबंगों ने पुलिस से हाथापाई करते हुए ट्रैफिक यातायात निरीक्षक के गाड़ी में से वायरलेस सेट और मोबाइल सेट लेकर फरार हो रहे थे।

तभी एक जवान की नजर उस गाड़ी पर पड़ी तो ट्रैफिक जवानों ने दौड़कर उस गाड़ी को पकड़ना चाहा फिर वह गाड़ी भागने में सफल रही तभी यातायात पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम को बताया और रोडवेज के सामने आनंद  सिंह ट्रैफिक S.I ने वायरलेस सेट पर सूचना सुना और गाड़ी सहित दबंगों को धर दबोचा इसके बाद स्कार्पियो सवार दबंगों को सिगरा पुलिस के हवाले किया गया और सिगरा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

रिपोर्ट - अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---