Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भारतीय जन नायक पार्टी के छात्र मंच का हुआ आगाज़, नवनीत चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ- भारतीय जन नायक पार्टी के पदाधिकारियों की लखनऊ में मंगलवार को पी ऐस इंटरनेशनल होटल मे आयोजित बैठक में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार यादव जी ने पार्टी के छात्र मंच के आगाज़ की घोषणा करते हुए बलिया के रहने वाले श्री नवनीत चौधरी को छात्र मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की।
गौरतलब है कि नवनीत चौधरी बलिया के जाने माने और रसूखदार नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी के प्रपौत्र है। नवनीत जी पिछले काफी समय से समाजसेवा के कार्यो से भी जुड़े हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संतोष यादव जी ने उन्हें छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवाज़ा।
इसके अलावा बैठक में छात्र मंच के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिनमे धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष सुल्तान पुर, अमित कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष जौनपुर, अभिषेक पांडेय जिलाध्यक्ष ग़ाज़ीपुर, दीपक पांडेय(ग़ाज़ीपुर), प्रदेश सचिव (छात्र मंच) शामिल रहे।
इन पदाधिकारियों के मनोनयन के समय प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, अरविंद यादव( कालिका चौधरी), प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद अम्बेडकर, प्रदेश सचिव संतोष कुमार गौतम और कार्यालय प्रभारी महेन्द्र सिंह समेत सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित दुबे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशासन अरविंद भारद्वाज सभी मनोनयन का अनुमोदन करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---