वाराणसी (व्यूरो) - 15 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 68 वें जन्मदिन के पूर्व कार्य दिवस पर दिनांक 15 सितंबर पर सिगरा महमूरगंज मार्ग (1100 मीटर) पर "स्वच्छता महाअभियान "प्रातः काल 6:00 से 7:30 तक किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी सिगरा महमूरगंज व्यापार मंडल के संरक्षक श्री संजीव सिंह "बिल्लू जी" ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे शहर में एक नई प्रणाली से पहली बार किया गया जिसमें नगर निगम सफाई कर्मी, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि गण व स्वयंसेवी संस्थाएं एक साथ एक क्षेत्र विशेष में एक समय में अभियान चलाया गया।उल्लेखनीय है कि नियमित सफाई कर्मियों ने जन भावनाओं का सम्मान देते हुए एक घंटा अतिरिक्त कार्य करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया जो स्वयं में अनूठी पहल है।
संस्था के महामंत्री शोभनाथ मौर्य ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त व धूल भरे मार्ग को 4 बराबर जोन में बांटा गया तथा प्रत्येक जोन में10 नियमित सफाई कर्मी के साथ क्षेत्रीय स्वयंसेवी संस्थाओ के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग किया कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे सिगरा चौराहे से प्रारंभ हुआ जिसमे मुंह पर मास्क लगाए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था, नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली के अलावा आमजन द्वारा भी सफाई हेतु ट्रैक्टर ट्राली ,झाड़ू सहित अन्य सफाई के उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।"अतुल्य काशी" के सचिव शैलेश गुप्ता जी, भाजपा कैंट मंडल के अध्यक्ष सौरव सिंह मुन्ना ने कहा कि आज के कार्यक्रम ने यह बता दिया जब जब सरकार एवं जनता के बीच समन्वय के साथ कार्यक्रम होता है परिणाम सुखद होता है जैसा आज हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रमुख सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया ।अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद व्दय श्री सिन्धु जी सोनकर, श्री मनीष यादव एवं मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह मुन्ना एवं नितेश मेहरोत्रा लगातार चक्रमण करते हुए सभी का उत्साहवर्धन करते रहे।
कार्यक्रम में सिगरा महमूरगंज व्यापार मंडल, अतुल्य काशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक ,भारतीय जनता पार्टी कैंट मंडल ने प्रमुख रूप से सहभागिता की । कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अध्यक्ष श्री विमल मल्होत्रा, मधुप सिंह, सुधीर जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, निक्की मौर्या, अमित चौरसिया, गौरव पांडे, सर्वेश मौर्य, आनंद सिंह बंटी, संतोष पटेल, अनुभव सिंह, गोपाल मौर्या, रुपेश चौरसिया, अनूप श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, चंद्रकांत अग्रवाल, ओमप्रकाश मौर्य, अजय वर्मा, संजय मौर्य, पंकज सचदेवा, कन्हैया शर्मा, राजेश यादव, विकास जायसवाल, चंदन सा, सुदीप सिंह, समीर राय, विकास मौर्य, दीपक गुप्ता ,महादेव गुप्ता, निर्मल यादव, आशुतोष गुप्ता, सन्नी मौर्य, दीपेंद्र कुशवाहा ,सुनील यादव, प्रिंस मिश्रा, राधेश्याम गौड़, रजनीश विश्वकर्मा, शंकर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अमृतांश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, पंकज पटेल अन्य लोगों की सहभागिता रही।
वाराणसी ब्यूरो
खबरें आजतक Live
अब्दुल्ला वारसी

