Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खेत मे 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से पुरे क्षेत्र मे फैली सनसनी


सहतवार  (बलिया)  रविवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम सभा महादनपुर मे ग्राम सभा महाराजपुर निवासी अखिलेश यादव के बाजरे के खेत मे संदिग्ध परिस्थिति मे एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। खेत मे शव पड़े होने कि सुचना किसी ने सहतवार पुलिस को दी। सहतवार पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। तभी पता चला कि यह व्यक्ति रेवती नगरपंचायत के वार्ड नं 6 निवासी घुघली डोम पुत्र स्व शहबाज डोम की है। लाश के पास थाली, गिलास, पानी की बोतल, कम्बल व एक झोले मे थोड़ा चावल पड़ा था। 
वहाँ के स्थानीय लोगो का कहना है कि इधर घाघरा नदी होने के चलते लोग लाश की अन्तिम संस्कार के लिए लाते है। डोम होने के नाते यह व्यक्ति अक्सर हमेशा इधर आता जाता रहता था। यहाँ खेत मे आकर कैसे मरा कोई नही बता सका जबकि उसके शरीर पर कोई चोट वगैरह के निशान भी नही देखे गये। इसी बीच किसी ने सुचना रेवती घुघली डोम के घर वालो को दी। घर वाले आकर इस शव पहचान किए। वे बता रहे थे कि घुघली का कोई लड़का लड़की नही है। उसकी पत्नी भी मर चुकी है। वह अक्सर कही भी खा पीकर सो जाया करता था । अपने घर पर उसका आना जाना बहुत कम था।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---