Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जिन्दापुर हादसे की हो न्यायिक जांच: नियाज अहमद


सिकंदरपुर (बलिया) 23 सितंबर। क्षेत्र के एल एन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी नियाज अहमद ने विगत दिनों क्षेत्र के जिंदापुर गांव में मुहर्रम के दिन ताजिए को कर्बला में दफन करने के बाद वापस लौटते समय 11000 वोल्ट  के तार मे संपर्क में आ जाने से हृदय विदारक घटना घटित हो जाने पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि इस घटना ने पूरे मानवता को झकझोर कर रख दिया है। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना की न्यायिक जांच की मांग किया। कहा कि जो भी दोषी हो उसे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही मृतकों के परिजनों को सांत्वना के रूप में दस लाख रुपये दिए जाने की मांग किया। साथ ही घायलों के परिजनों को उपचार हेतु उचित मुआवजा देने की मांग की।

रिपोर्ट- ए के तिवारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---