Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया की खो खो खिलाड़ी मृगेन्द्रू राय को चुनाव आयोग ने चुना 2019 लोकसभा चुनाव का ब्रांड अंबेसडर


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी सुश्री मृगेन्द्रू  राय को चुनाव आयोग द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ब्रांड अंबेसडर (आईकान) बनाया गया है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों सहित पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।  ज्ञात हो कि मृगेन्द्रू राय अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी हैं 2015 साउथ एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता टीम की सदस्य रही हैं।  फुलवरिया गांव निवासी शत्रुंजय स्वरूप शर्मा और मीना राय की तीन पुत्रियों में दूसरी मृगेन्द्रू राय है जो जीरा बस्ती बलिया में रहती हैं राय ने खो खो खेल में कुल 27 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया है 14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान रह कर प्रदेश का नेतृत्व कर चुकी हैं इसके पूर्व स्वीप कार्यक्रम की ओर से इस बार में मृगेन्द्रू राय का नाम ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया है। जिसको लेकर इलाकाई लोगों में खुशी व्याप्त है क्षेत्र के समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ओमप्रकाश राय अरबिंद राय सोनू पांडेय भीम गुप्ता आदि ने मृगेन्द्रू राय के इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---