सिकन्दरपुर (बलिया) पूरा देश इस समय पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रकवि अटल बिहारी वाजपेई के निधन से सदमे में है किसी को यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आखिर अटल जी जैसा व्यक्तित्व हम सभी को छोड़कर अकेला कैसे चला गया एक ऐसा व्यक्ति जिसके अंदर प्रतिनिधित्व करने की क्षमता को पुरा विश्व जानता है।
ये शब्द कहे ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन तहसील सिकन्दरपुर के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने, बताते चलें कि शुक्रवार की शाम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सिकन्दरपुर के मंत्री अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व मे समूचे पत्रकार जगत के लोग शुक्रवार की शाम गांधी आश्रम के समीप वरिष्ठ पत्रकार शंभू नाथ मिश्रा के आवास पर क्षेत्रीय पत्रकारों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया एवं 2 मिनट का मौन धारण कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
इस शोकसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व मंत्री अजय कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि उनकी लिखी कविताओं मे कही न कही जिन्दगी की हर परिस्थितियों मे जीवन जीने की सीख मिलती है, वो हमेशा कहते थे "रार नही ठानुगा,हार नही मानूंगा" इस कविता को मात्र याद कर लेने से ही जीवन मे संबल और शक्ति का संचार हो जाता है ऐसे राष्ट्रकवि, विचारक, और सदी के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से एक युग का अन्त हुआ है, उनका कर्म उनका व्यक्तित्व कही न कही हमारे जीवन के लिये प्रेरणादायक रहेगा और वो हमारे स्मृतियों मे हमेशा जीवित रहेगे।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र नाथ सिंह, संरक्षक शंभू नाथ मिश्रा, महामंत्री अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, बिनोद गुप्ता, दिनेश जायसवाल, इमरान खान, गोपाल प्रसाद, अरविंद पाण्डेय, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण पाण्डेय, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।

