सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के बस स्टेशन चौराहे पर शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व चौकी इन्चार्ज सत्येंद्र कुमार राय के संयुक्त नेतृत्व में जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे बिना हेलमेट व बिना सही कागज के चलने वाले दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहन चलाने वालों मे हड़कंप मच गया, चेकिंग के दौरान कई चार पहिया वाहनों के शीशे से काली फिल्म भी उतरवाई गई, इस सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 1 गाडी़ को सीज कर 17 गाडियों के चालान काटे गये व समन शुल्क के रूप में 5200 रूपयों की वसूली की गयी।
थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने कहा कि आगे भी इस तरह की चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम लोग अपनी जिम्मेदारीयो को समझे व यातायात के नियमों के तहत सुरक्षित अपने वाहन को रोड पर चलाये, चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अभिवावक भी अपने बच्चों पर ध्यान रखे और उन्हे बताये कि रोड पर गाड़ी चलाते समय वो हेलमेट जरूर पहने और यातायात के नियमों का पालन करें।


