Left Post

Type Here to Get Search Results !

Irani Cup: 27 साल बाद मुंबई ने ईरानी कप पर जमाया कब्जा, मैच ड्रा होने के बावजूद भी मुंबई को मिली शानदार जीत

मुंबई ने ईरानी कप कर लिया अपने नाम, घरेलू क्रिकेट की दिग्गज इस टीम ने 27 साल बाद जीता हैं मैच, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में किया यें काम, मुंबई की इस जीत के हीरो रहे सरफराज खान और तनुष कोटिया

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मिला यें खिताब 

नई दिल्ली (ब्यूरो स्पोर्ट्स डेस्क)। जिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने एक और खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने ईरानी कप पर कब्जा जमा लिया है। इस टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मात देकर 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। यूं तो मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन ऐसी स्थिति में जिस टीम के पास पहली पारी में बढ़त होती है उसे जीत मिलती है।

सरफराज खान व तनुष कोटियान ने लगाया शतक

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537 रन बनाए थे। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया को 416 रनों पर ढेर कर दिया था। दूसरी पारी में मुंबई ने अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 329 रनों पर घोषित कर दी। पहली पारी में सरफराज खान ने मुंबई के लिए दोहरा शतक जमाया था तो दूसरी पारी में तनुष कोटियान ने शानदार शतक जमा मुंबई को आगे रखा।

आखिरी दिन के मैच दिखाया अपना दम

मैच के चौथे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो लग रहा था कि रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेगी। स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर छह विकेट खोकर 153 था। लेकिन पांचवें दिन तनुष कोटियान ने शानदार पारी खेल शतक जमाया और टीम को संभाला। उनकी इस पारी ने सुनिश्चित किया कि मुंबई की टीम सस्ते में ढेर नहीं हो और अपनी पकड़ मजबूत करे।

छक्के की मदद से बचाई मुंबई की लाज

तनुष ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली जिसमें 150 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से मुंबई की लाज बचाई। अंत में उनका साथ दिया मोहित अवस्थी ने। मोहित ने 93 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।

अभिमन्यू व ईश्वरन ने खेली शानदार पारी

सरफराज ने मुंबई की पहला पारी में दोहरा शतक जमाया। उन्होंने नाबाद 222 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 286 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और चार छक्के मारे। तनुष ने पहली पारी में भी रन बनाए थे और अर्धशतक जमाए थे। उन्होंने 124 गेंदों पर छह चौके और 64 रन बनाए।

मुंबई के स्कोर के खिलाफ लड़ी रेस्ट ऑफ इंडिया 

रेस्ट ऑफ इंडिया ने भी मुंबई के विशाल स्कोर के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसमें अभिमन्यू ईश्वरन का अहम रोल रहा जिन्होंने 292 गेंदों पर 191 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में ईश्वरन ने 16 चौके और एक छक्का मारा। उनका साथ दिया ध्रुव जुरैल ने। जुरैल शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी और ईश्वरन की 165 रनों की साझेदारी ने रेस्ट ऑफ इंडिया को मजबूत कर दिया। जुरैल ने 121 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाए।

रिपोर्ट- ब्यूरो स्पोर्ट्स डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---