Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी के इस शहर में इस नाबालिग छात्रा से रेप के बाद हथौड़े से की गई निर्मम हत्या, पुलिस हिरासत में ये आरोपी, आइए जाने क्या है पूरा मामला

"16 साल की लड़की की रेप के बाद कर दी गई हत्या, आरोपी दरिंदे ने शव को कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया, दुकान से लौटने पर मां ने घर से किशोर को देखा भागते, अंदर पहुंचने पर बेटी का शव लटका देख मां की निकल गई चीख"

खबरें आजतक Live

लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। लखनऊ के इन्दिरा नगर में एक 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी दरिंदे ने शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। दुकान से लौटने पर मां ने घर से किशोर को भागते देखा। अंदर पहुंचने पर बेटी का शव लटका देख मां की चीख निकल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तकरोही निवासी प्रेस वाले की 16 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बुधवार को माता व पिता दुकान पर गए थे। दोपहर को मां दुकान से वापस आई। आरोप है कि घर के पास पहुंचने पर उन्हें मोहल्ले में रहने वाला दूसरे समुदाय किशाेर भागते हुए दिखाई पड़ा। आवाज लगा कर उन्होंने लड़के को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल नहीं हुई। घर पहुंचने पर बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। मां का आरोप है कि किशोर ने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर हथौड़े से सिर पर वार किया। जिसके बाद छात्रा के गले में दुपट्टा बांध कर फंदे से लटका दिया। देर रात छात्रा के पिता ने इन्दिरा नगर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें दुराचार और हत्या किए जाने की बात लिखी है। इस आधार पर हत्या और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- लखनऊ ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---