"श्रद्धांजलि सभा का आरंभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित"
![]() |
खबरें आजतक Live |
बलिया (ब्यूरो, उत्तरप्रदेश)। कांग्रेस मुख्यालय के पीछे स्थित प्रांगण में कांग्रेस नेता स्वर्गीय शिव प्रताप ओझा की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का आरंभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने स्वर्गीय शिवप्रताप ओझा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय ओझा जी एक जन नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की तथा हमेशा आम जन के लिए तत्पर रहा करते थे। वह इतनी जल्दी इस दुनिया को छोड़ कर चले जाएंगे। हम लोगो ने ऐसा सोचा भी नहीं था। ईश्वर उनको श्री चरणों में सदगति प्रदान करे। श्रंद्धाजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं। भरे मन से स्वर्गीय ओझा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय ओझा जी का जिले के प्रत्येक कोने कोने में जाने जाने वाले एक जन नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन ही जनता के लिए समर्पित कर दिया था। ऐसे नेता धरती पर बार-बार नहीं आते। हमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को अपने जीवन में उतारते हुए उनका आचरण करना चाहिए।
उक्त अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कमलेश सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, यतींद्र बहादुर सिंह, उमाशंकर पाठक, दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, मुन्ना उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, संजय उपाध्याय, फूल बदन तिवारी, अबुल फैज, शशिकांत चतुर्वेदी, विश्राम यादव, बब्बन सिंह, रघुवंशी, अशोक पाठक, डॉ शत्रुघ्न पांडे, अवध बिहारी चौबे, जनार्दन राय, अनिल राय, विजय ओझा, उषा सिंह, पुनीत पाठक, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, अबुल फैज, अभिजीत तिवारी, सत्यम, ओमप्रकाश तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, विवेक ओझा, विकास दुबे, धनंजय कनौजिया, शाहिद अली खान, धन जी पांडे, संतोष चौबे, रामेश्वर तिवारी, पगड़ी बाबा, आनंद मिश्रा, सोनम बिंद, पूजा वर्मा, दीनबंधु यादव, हरीश पासवान, सूर्यकांत यादव, गिरीश कांत गांधी, बृजेश सिंह गाट, शशिकांत त्रिपाठी, अजय राय, रामधनी सिंह, लल्लू सिंह, विनय पांडे, अंजली चौबे, पारस नाथ बर्मा, धनजय सिंह बिसेन, सत्य प्रकाश सिंह, मदन यादव, अजीत कुमार पांडे, उमाशंकर तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, राजकुमार पांडे, चंद्र प्रकाश सिंह, प्रदीप तिवारी आदि लोग मौजूद रहें। श्रंद्धाजलि सभा का संचालन युवा नेता रूपेश चौबे ने किया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय