"राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था सेवा ट्रस्ट, परशुराम सेना प्रकोष्ठ द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव छठियार के उपलक्ष्य मे हरि कीर्तन के पूर्णाहुति पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन"
![]() |
खबरें आजतक Live |
हजौली (बलिया, उत्तर प्रदेश)। 13 सितंबर दिन सोमवार को स्थानीय शिव मंदिर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था सेवा ट्रस्ट, परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराज पंडित सत्यप्रकाश पाण्डेय के संयोजकत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव छठियार आयोजन के उपलक्ष्य मे हरि कीर्तन के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु, भक्त जन पहुचकर भगवान के प्रतिमा का दर्शन कर महाराज पं० सत्यप्रकाश पाण्डेय का सानिध्य प्राप्त किया। साथ ही भण्डारे के प्रसाद का छक कर आनंद भी लिया। भण्डारे का कार्यक्रम निर्वाधगति से देर रात्रि 11बजे तक चलता रहा। उक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पं अनुज तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव पं रजनीश पाण्डेय, प्रदेश संरक्षक पं विपिन तिवारी आदि पदाधिकारियों की भी गरिमामय उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष पं० सत्येन्द्र पाण्डेय ने भंडारे में उपस्थित हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय