Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन, इन दर्जनों लोगों ने थामा सपा का दामन

"सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी विधानसभा सिकन्दरपुर द्वारा गुरुवार को कस्बा स्थित पाण्डेय मोहल्ले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने केक काट कर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा पार्टी छोड़कर सूरज पांडे, शुभम दुबे, दीपक पांडे, अनुपम दुबे, अरविंद पांडे, अजीत पांडे, प्रताप पांडे, अनूप तिवारी, कुश पांडे, नागा पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया। इस दौरान भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सभी लोगों ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ भी लिया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, भीष्म यादव, दिनेश यादव, गुड्डू पाठक, राजू जायसवाल, देवनारायण, हीरामन, बबलू सिंह, दिनेश शर्मा, गुड्डू पाठक, खुर्शीद आलम, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जन्म दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी यादव एवं संचालन अनन्त मिश्रा ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---