Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: कांग्रेस के संगठन सृजन की बैठक मे कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने किया यह आह्वान

"न्याय पंचायत नागपुर में रविवार को कांग्रेस संगठन सृजन की हुई बैठक, मुख्य अतिथि रहें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े"
खबरें आजतक Live
रसड़ा (बलिया, उत्तर प्रदेश)। विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के न्याय पंचायत नागपुर में रविवार को कांग्रेस संगठन सृजन की बैठक संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े रहे। सभा की शुरुआत संविधान के शपथ से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि बाजीराव खाड़े ने वहां मौजूद वयोवृद्ध लोगों एवं महिलाओं का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि, हम यहां एक नेता नहीं बल्कि एक बेटा बनकर आए हैं, और आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके एक फोन पर दौड़े चले आएंगे। यह हमारा आपसे वादा है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को लोगो के समक्ष रखा। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तिवारी जी तथा संचालन यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी नें किया। राहुल तिवारी  ने कहा कि आज की भाजपा सरकार ने देश को तबाह कर के रख दिया है, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार नहीं है।

मां बहनों की बलात्कार और हत्या की खबरें हमें रोज सुनने को मिलती हैं, किसानों को उनकी उपज का मूल्य देना तो दूर इसके विपरीत केंद्र सरकार तीन काले कृषि कानून लाकर उनसे उनकी जमीन को छीन कर अपने कुछ पूंजीपति मित्रों के हवाले कर देना चाहती है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि हमें इस सरकार की देश विरोधी नीतियों को समझने की आवश्यकता है, तो हम एक दिन केवल कुछ पूंजीपति लोग के गुलाम बन के रह जाएंगे। इसी क्रम में न्याय पंचायत अध्यक्ष आस नारायण तथा ब्लॉक सचिव सुनील राजभर को चुना गया। इस कार्यक्रम में चौरसिया, राज नारायण उपाध्याय, दिन बंधु यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, सुरेश तिवारी, रामजन्म सिंह चौहान, गुड्डू भाई, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत यादव, मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, दिलीप राजभर, सोनू गुप्ता, प्रदुम्न, रामबहादूर, बबलू, सत्या गुप्ता, अंकित राजभर, अर्पित सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---