"हर साल की भांति स्वामी विवेकानंद की जयंती जूनियर हाई स्कूल सिकन्दरपुर में मनाने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आगामी 12 जनवरी 2021 को मनाने की तैयारी हेतु समिति की बैठक सुभाष शर्मा के कटरा बालुपुर रोड सिकन्दरपुर में आयोजित की गई। बैठक में हर साल की भांति स्वामी विवेकानंद की जयंती जूनियर हाई स्कूल सिकन्दरपुर में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक भोला सिंह सदस्य जिला पंचायत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह होंगे। उक्त कार्यक्रम 12 जनवरी 2021 दिन 11 बजे से सायंकाल 3 बजे तक चलेगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ राजीव कुमार चौधरी विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र मोतिहारी बिहार, डॉक्टर संजय राय, डॉ मोहन कांत राय, डॉ विद्या शंकर उपाध्याय, डॉ अखिलेश राय व डॉ रामायण सिंह आदि वक्ता शामिल होंगे। समिति ने कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र के युवाओं व बुद्धिजीवी लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं। तैयारी बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बैजनाथ पाण्डेय व संचालन कार्यक्रम के संयोजक भोला सिंह ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


