"लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की सुबह तड़के तीन बजे ली आखिरी सांस"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के मठिया गांव निवासी रिटायर्ड सुरेंद्र नाथ शर्मा पूर्व प्रवक्ता गांधी इंटर कॉलेज के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की सुबह तड़के तीन बजे आखिरी सांस ली। बताते चलें कि वे 16 अगस्त 2020 से बीएचयू फिर पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान संघर्ष करते रहे। 21 सितंबर को वापस घर आने के बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए 23 सितंबर दिन मंगलवार की तड़के सुबह प्रातः तीन बजें स्वर्गलोक वासी हो गए। शिक्षा क्षेत्र में शिक्षण कार्य करतें हुए उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वे लंबे समय से शुगर और बीपी की बीमारी से पीड़ित थे। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है। उनके मृत्यु की सुचना मिलते ही शिक्षा जगत मे शोक छा गया। इस दौरान अरविन्द राय, संजय राय, अजीत पाण्डेय, मिन्टू राय, लल्लन शर्मा, सुभाष शर्मा, वीर बहादुर शर्मा, शक्ति राज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, दिनेश शर्मा, राधामोहन, बृजेश आदि लोगों ने नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता