![]() |
खबरें आजतक Live |
Must Read: कश्मीर घाटी के पुलवामा मे CRPF काफिले पर फिर IED से हमला, ब्लास्ट मे एक जवान गंभीर रूप से घायल
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बिना लाइसेंस के इन दुकानों को चलवा कौन रहा है। बताते चलें कि सिकन्दरपुर कस्बे के अंदर गिने-चुने लोगों को ही शासन द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया है। बावजूद इसके पूरें क्षेत्र के अधिकतर चट्टी चौराहों पर मुर्गे- मीट की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रहीं हैं। वही लोगों की माने तो इसमें स्थानीय पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। लोगों का यह तथ्य है कि क्षेत्र के अधिकांश चट्टी चौराहों पर प्रशासनिक उदासीनता के चलते बिना लाइसेंस की मुर्गा व मीट की दूकानें संचालित हो रही हैं। जहां आयें दिन किसी न किसी बात पर क्रेता व विक्रेता में विवाद होता रहता है। कई बार तो मारपीट तक कि नौबत आ जाती है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता