Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भाजपा विधायक संजय यादव का मंत्री बनना तय, संभावित मंत्रियों के नामों पर लग चुकी है मुहर


बलिया (ब्यूरों) उत्तर प्रदेश की करीब ढाई वर्ष पुरानी योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला विस्तार वुधवार को होगा, राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करीब दर्जन मंत्रियों समेत बलिया जिले के विधानसभा सिकन्दरपुर के विधायक संजय यादव को शपथ दिलाएंगी। इसके साथ ही तीन-चार राज्यमंत्रियों का कद बढ़ाकर उनको कैबिनेट मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जाएगी, 
राजभवन में बुधवार को रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह, अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर महौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, पक्षालिका सिंह, रमाशंकर पटेल, चौ०उदयभान सिंह, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर तथा जीएस धर्मेश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नये चेहरे होंगे, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों के नामों पर मुहर लग चुकी है वहीं बुलंदशहर के अनिल शर्मा तथा मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल का नाम भी मंत्री बनने वालों की सूची में है। इसके साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---