Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा विधायक ने झाड़ू लगाकर दिया आम जनता को संदेश


सिकन्दरपुर (बलिया) स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सब्जी मंडी दुर्गा चौक सिकन्दरपुर में साफ सफाई कर जनजन को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरुक किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय यादव ने कहा कि बिना साफ सफाई के हम समाज का और खुद का उत्थान नही कर सकते, अगर हमे अपने समाज और आने वाले पीढ़ियों का विकास करना है तो सबसे पहले हमे सबकुछ भुलाकर स्वच्छता पर ध्यान देना होगा, तभी हम एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते है, आगे उन्होंने उपस्थित जनमानस को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय यादव,नगर चेयरमैन रविंद्र वर्मा, रमेश गुप्ता, डब्ल्यू गुप्ता, बिट्टू पांडे, ओमप्रकाश यादव, अवधेश सिंह के साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---