Left Post

Type Here to Get Search Results !

UP Big Breaking: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की 80 वर्षीय मां की बिगड़ी तबियत, इस अस्पताल में चल रहा है इलाज

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 80 वर्ष की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में कराया गया हैं भर्ती, रविवार को अस्पताल पहुंच सकते हैं सीएम योगी

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

जौलीग्रांट अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ (ब्यूरो डेस्क)। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 80 वर्ष की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सावित्री देवी मंगलवार से हैं अस्पताल में भर्ती 

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अस्पताल लाया गया था और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है। सावित्री देवी को अस्पताल के वार्ड 111 में, कमरे नंबर 15 में रखा गया है, जहां उनकी देखरेख चल रही है।

रविवार को जौलीग्रांट आ सकते हैं CM योगी 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने रविवार को जौलीग्रांट आ सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए हैं और अस्पताल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

पहले भी कई बार हो चुकी है तबीयत खराब

उत्तराखंड से गहरा संबंध रखने वाले योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबीयत पहले भी कई बार खराब हो चुकी है, और उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले जून 2024 में भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी की तबियत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। सीएम योगी भी तब अपनी मां से मिलने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उनका परिवार पौड़ी गढ़वाल के पचौर गांव में रहता है।

रिपोर्ट- लखनऊ ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---