विशेष

राशिफल: इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, इन राशियों को हो सकती है हानि, जानें 13 नवंबर दिन रविवार का दैनिक राशिफल

"कैसा रहेगा मेष से मीन तक के राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन, किसका हो सकता है फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना"

खबरें आजतक Live

नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 13 नवंबर 2022 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, क्या होगा आज का लक्की रंग, इस बारे में सटीक आंकलन किया हैं, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा नें। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक शुभ राशिफल।

मेष: (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। बिज़नेस में तो लाभ होगा लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। यदि आप जॉब करते है तो उसमे समस्या आएगी और आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।


वृष: (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। शादी को पांच वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है तो आज आप दोनों भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा हैं।


मिथुन: (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आपका अपने किसी पुराने मित्र से मिलना-झुलना हो सकता है। उनके द्वारा आपसे सहायता की अपेक्षा की जाएगी लेकिन आप उसमे अक्षम होंगे। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर ग्रे हैं।


कर्क: (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। यदि आप अपने परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे है तो अचानक से उसमे समस्या आ सकती है और प्लान बिगड़ सकता है। घर के किसी काम से बाहर जाना तो होगा, लेकिन उसमे भी समस्या आएगी। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।


सिंह: (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। आज के दिन किसी अजनबी के साथ उलझने से बचे। क्योंकि यह आपके लिए समस्या उत्पन्न करेगा। विवाद किसी छोटी बात से ही शुरू होगा, लेकिन धीरे-धीरे यह बड़ा रूप ले लेगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।


कन्या: (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। यदि आपको काम करते समय खाना खाना याद नही रहता है, तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि तबियत बिगड़ सकती है। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।


तुला: (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। यदि आप सिंगल है और किसी अपने की तलाश में है, तो आज आपका किसी मित्र पर ही दिल आ सकता है और आप उनके प्यार में खो सकते है। तुला राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।


वृश्चिक: (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है, तो आज के दिन जमकर मेहनत करे। क्योंकि जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर श्वेत हैं।


धनु: (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ बात करते हुए उसके अच्छे व बुरे पहलुओं के बारे में एक बार सोच ले क्योंकि आपकी कही कोई बात उन्हें चुभ सकती है। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।


मकर: (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। यदि आप कॉलेज के प्रथम वर्ष में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। अध्यापको का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और नए मित्र भी बनेंगे। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।


कुंभ: (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। यदि आपने कही लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वह पास हो जायेगा, लेकिन पैसो को कही निवेश किया हुआ है, तो वहां से समस्या उत्पन्न होगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।


मीन: (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। सरकारी अधिकारी अपने लिए कुछ नया काम तलाशेंगे ताकि कुछ एक्स्ट्रा इनकम हो सके। मीडिया या डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कई क्षेत्रो से काम के अवसर मिलेंगे। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क

राशिफल: इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, इन राशियों को हो सकती है हानि, जानें 13 नवंबर दिन रविवार का दैनिक राशिफल राशिफल: इन राशि वालों को व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, इन राशियों को हो सकती है हानि, जानें 13 नवंबर दिन रविवार का दैनिक राशिफल Reviewed by खबरें आजतक Live on नवंबर 13, 2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top