Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर इन गांवों में आज राजभर समाज से जुड़े मतदाताओं को साधेंगे यें निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी

"जय विजय अभियान के तहत निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान को किया तेज, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महाराजा सुहेलदेव की जयंती का आयोजन आज"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। फूलों व खुशबुओं की नगरी कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के निवर्तमान विधायक व लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने जय विजय अभियान के तहत डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान को और भी तेज कर दिया है। इसी क्रम में निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव 5 फरवरी दिन शनिवार को महाराजा सुहेलदेव जयंती मनाने के बहाने क्षेत्र के राजभर समाज से जुड़ें मतदाताओं को साधेंगे। निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर अन्तर्गत मलवार, चाड़ी व चन्दायर गांव में महाराजा सुहेलदेव की जयंती का आयोजन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर भाजपा समर्थित राजभर समाज के सैकडों लोग इस आयोजन मे शिरकत कर पुनः प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने तथा निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव को पुनः रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजई बनाने का संकल्प लेंगे। बताते चलें कि निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी संजय यादव 3 फरवरी 2021 से जय विजय अभियान की शुरुआत कर रोजाना दर्जनों गांव का दौरा कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मिलकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए योगी सरकार की उपलब्धियों को मतदाताओं के बीच गिनाने में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---