बलिया (ब्यूरो) विकास भवन स्थित एनआईसी मे आज मुख्य सचिव के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना( शहरी ) के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए तथा विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने हेतु किए गए सर्वे के दौरान पाए गए पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जाए । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ,अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, जिला विकास अधिकारी शशि मौलि मिश्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

