- सिकंदरपुर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कामयाबी हाथ लगी मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ दुबे ने कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह के साथ कस्बा रतसर में पहुंच एक भांग की दुकान पर छापेमारी कर 250 पुरिया गांजा व बिक्री के 570 रुपये नगद बरामद कर 2 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके से ही धनंजय शुक्ला निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि कौशल पांडे निवासी नागवा डरारी थाना दुबहर की तलाश पुलिस अभी कर रही है।
बलिया: स्वतंत्रता दिवस के दिन पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी, भेजा जेल
16.8.18
53k

