Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: प्रकाश विद्या मंदिर में छात्राओं के दाखिले पर मिल रहीं हैं विशेष छूट, जल्दी करें कहीं हाथ से छूट न जाए यें सुनहरा मौका

बलिया जिले के तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के जमालपुर स्थित प्रकाश विद्या मंदिर विद्यालय ने छात्राओं के हक में किया एक अहम घोषणा, अब छात्राओं के एडमिशन पर मिलेंगी यें विशेष छूट

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

अब छात्राएं भरेंगी कामयाबी की उड़ान

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। ज के आधुनिक युग में हर क्षेत्र में लड़कियां कामयाबी के साथ अपना दमखम दिखा रहीं हैं। ऐसे में जब ऐसी प्रतिभाओं को पढ़ाई के क्षेत्र में थोड़ा भी सहयोग मिल जाए तो फिर उनके भी हौंसले कामयाबी की उड़ान भरने लगते हैं।

विद्यालय ने की हैं यें अहम घोषणा

ऐसे ही प्रतिभावान छात्राओं की शिक्षा के लिए समर्पित तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार हुसेनपुर मार्ग पर जमालपुर स्थित प्रकाश विद्या मंदिर विद्यालय ने छात्राओं के हक में एक अहम घोषणा कर छात्राओं की शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए आज के आधुनिक समाज में एक नजीर पेश की हैं।

छात्राओं के दाखिले पर 10% की छूट

बताते चलें कि शिक्षा सत्र 2025- 26 में छात्राओं के दाखिले को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने बेहद ही अहम घोषणा किया हैं, जिसके तहत दाखिले की दौड़ में लड़कियों को काफी रियायत भी मिल रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के दाखिले पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट की घोषणा की हैं।

पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी यें पहल

प्रकाश विद्या मंदिर संस्थान के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह विशेष पहल संस्थान द्वारा की गई हैं। इससे विद्यालय में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की तादाद को भी संतुलित करने में काफी मदद मिल रही हैं।

छात्राओं के लक्ष्यों की दिशा में होंगी प्रगति

विद्यालय की प्रधानाचार्य अंकिता सिंह के अनुसार लड़कियों को विशेष रूप से शिक्षित करना लैंगिक समानता के मार्ग पर आगे बढ़ने, सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति करने और महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन को बदलने के साथ-साथ उस क्षेत्र के भविष्य की संभावनाओं को बदलने के लिए महत्वपूर्ण है, जिनमें वे रहती हैं।

छात्राओं के बेहतर भविष्य का होंगा निर्माण

विद्यालय के प्रशासक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों की कम उम्र में शादी होने की संभावना कम होती है और वे स्वस्थ, उत्पादक जीवन जीने की अधिक संभावना रखती हैं । वे उच्च शिक्षा व उच्च आय अर्जित करती हैं, उन निर्णयों में भाग लेती हैं, जो उन्हें सबसे अधिक प्रभावित करते हैं, और अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती हैं। लड़कियों की शिक्षा अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है और असमानता को भी कम करती है।

एडमिशन पर विशेष छूट का हैं प्रावधान

वहीं विद्यालय के इंचार्ज विनय सर ने कहा कि प्रकाश विद्या मंदिर संस्थान सदैव ही सुसंस्कृत व बेहतर शिक्षा प्रदान करने को समर्पित हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा नए एडमिशन पर विशेष छूट का प्रावधान किया गया हैं।

सहायता के लिए यहां पर करें संपर्क

प्रकाश विद्या मंदिर में एडमिशन व विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु विद्यालय के सहायता कक्ष नंबर 9839913337 पर सम्पर्क कर पठन पाठन व दाखिले सहित सभी प्रकार की प्रमुख जानकारियां प्राप्त की जा सकतीं हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---