"रामलीला कमेटी द्वारा कोरोना काल में सामाजिक दूरी के बीच स्थानीय लोगों द्वारा मंचित 43वें संगीतमय पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का वैदिक मंत्रोचार व भूमि पूजन के साथ हुआ प्रारंभ"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। श्री बीका भगत सेवा संस्थान रतसर के तत्वावधान में संचालित रामलीला कमेटी द्वारा कोरोना काल में सामाजिक दूरी के बीच स्थानीय लोगों द्वारा मंचित 43वें संगीतमय पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोचार व भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। रामलीला नारद मोह से प्रारंभ हुई, जिसके मुख्य प्रायोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय रहे। जिनके द्वारा फीता काटकर भगवान विष्णु की आरती भी की गई तथा रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम राम के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए और किस प्रकार उन्होंने जीवन की मर्यादा स्थापित की उसका अनुकरण भी करना चाहिए।
भगवान राम की लीला हमें सत्य के पथ पर चलने, सत्य का अनुकरण करने तथा धर्म के अनुसार जीवन व्यतीत करना सिखाती है। शांति व्यवस्था व कोरोना काल को देखते हुए चौकी प्रभारी रामअवध, कांस्टेबल व होमगार्ड के जवान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उमेश सिंह, शिव लोचन यादव, मदन यादव, विश्वकर्मा शर्मा, डॉक्टर मदन राजभर, प्रिंस श्रीवास्तव, गुड्डू बरनवाल तथा स्थानीय महिला, पुरुष व बच्चे आदि मौजूद रहे। जिसमें महिलाओं की उपस्थिति कम रही। श्री बीका भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदू सिंह ने रामलीला में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


